बालश्रम एवं बालडत्पीड़न से राष्ट्र कैसे उबारा जाय? (खो रहा बचपन) जिला जाॅजगीर-चाम्पा के बाल श्रमिको का सामाजिक आर्थिक विश्लेषण )

 

Dr. Mrs. Vrinda Sengupta

Assistant Prof. Sociology, Govt. T.C.L.P.G. College, Janjgir (C.G.)

*Corresponding Author E-mail:

 

सारांश

बचपन एक ऐसी अवस्था होती है जहा जाति, धर्म क्षेत्र कोई मायने नही रखते। बच्चे ही राष्ट्र की आत्मा है और इन्हीं पर अतीत को सहेज कर रखने की जिम्मेदारी भी है । बच्चों में ही राष्ट्र का वर्तमान रूख करवटें लेता है, तो इन्हीं में भविष्य के अदृश्य बीच बोकर राष्ट्र को पल्लवित - पुष्पित किया जा सकता है। दृर्भाग्यवश अपने देश में इन्हीं बच्चों के शोषण की घटनाए नित्य-प्रतिदिन की बात हो गई है। और इसे वह नंगी आंखों से देखते हुए भी झूठलाना चाहते है। - फिर चाहे वह निठारी कांड हो, स्कूलों में अध्यापकों द्वारा बच्चों को मारना पीटना हो , बच्चियों का यौन शोषण हो या अनुसूचित जाति व जनजाति से जुड़े बच्चों का स्कूल में जातिगत शोषण हो।

 

केन्द्र सरकार की ओर से बाल शोषण पर कराये गये प्रथम राष्ट्रीय अध्ययन पर गौर करें तो 53.22 प्रतिशत बच्चों को एक या उससे अधिक बार यौन शोषण का शिकार होना पड़ा, जिसमें 53 प्रतिशत लड़के और 47 प्रतिशत लड़कियां हैं। 22 प्रतिशत बच्चों ने अपने साथ गंभीर किस्म और 51 प्रतिशत ने दूसरे तरह के यौन शोषण की बात स्वीकारी, तो 0.6 प्रतिशत को जबरदस्ती यौनाचार के लिए मारा-पीटा भी गया। सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि यौन शोषण के तथ्य उभरकर आये। हर दूसरे बच्चे ने मानसिक शोषण की बात स्वीकारी, जहां 83 प्रतिशत जिम्मेदार माॅ बाप ही होते हंै। निश्चित ही यह स्थिति भयावह है। अधिकारिक आंकड़ों के अनुुसार भारत में लगभग 5 करोड़ बालश्रमिक हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने भी भारत में सर्वाधिक बाल- श्रमिक होने पर चिन्ता व्यक्त की है। ऐसे बच्चे कहीं बाल-वेश्यावृत्ति में झोंके गए हैं या खतरनाक उद्योगों या सड़क के किनारे किसी ढाबे में जूठे बर्तन धो रहे होते हैं या धार्मिक स्थलों व चैराहों पर भीख मांगते नजर आते हैं अथवा साहब लोगों के घरों में दासता का जीवन जी रहे है।

 

शब्द कुन्जीः बालश्रम, बालउत्पीड़न, बाल शोषण, बाल अधिकार ।

 

 

 

सरकारी प्रयासः-

सरकार ने सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बच्चों को घरेलु बाल मजदूर के रूप में काम पर लगाने के विरूद्ध एक निशेधाज्ञा भी जारी की, पर दुर्भाग्य से सरकारी अधिकारी, कर्मचारी,नेतागण व बुद्धिजीवी समाज के लोग ही इन कानूनों का मखौल उड़ा रहे हैं।

 

प्रस्तावनाः-

भारत में वर्तमान में छः करोड़ से अधिक बालश्रमिक हैं। जिसकी उम्र 05 से 14 वर्ष के बीच है। जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बाल मजदूरों की संख्या एक करोड़ सत्तर लाख  है।

 

जो विश्व में अधिक है। ये बाल श्रमिक हाथकरघा, होटल, रेस्टोंरेन्ट, सायकल, मोटर मरम्मत, मछली पालन, जूता पालिस, चर्मकार तथा इसी प्रकार के अन्य उद्योगों में लगे हुए हैं। ज्ञान-विज्ञान के राॅकेट पर सवार होकर जहाॅ हम आज अंतरिक्ष को नाप रहे हैं, ब्रम्हाॅड के अनेक अबूझ सत्यों पर से पर्दा उठा रहे है। वहीं हमारी गोद में पुष्पित होने वाले बच्चे उपेक्षित ही नहीं बल्कि किसी शडयंत्र के तहत् ऐसे अंधेरे में धकेल दिए गए है कि सही मायने में इनका कोमल व्यक्तित्व खतरे में पड़ गया है। कारण बालश्रम।

 

भारत में बाल श्रम की प्रथा बहुत पुरानी है। इसकी शुरूआत गुलामी के दिनों में ही हो गई थी। उस समय कृषि आदि कार्यो के लिए बाल श्रम का काफी उपयोग किया जाता था। विश्व में औद्योगिक क्रांति के बाद  नवीन उद्योगों की स्थापना होना प्रारंभ हुआ, तो उद्योगों में बालश्रम का उपयोग होने लगा ओैर धीरे-धीरे इनकी स्थिति बंधुआ मजदूरों जैसी हो गई। यह सिलसिला आज भी चला आ रहा है।

 

श्रम मंत्रालय के एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत के हर तीसरे परिवार में एक बाल श्रमिक है तथा 05 से 15 वर्ष के आयु का प्रत्येक बालक मजदूर है। कई स्थानों पर स्थिति इतनी भयावह है कि वहाॅ कुछ कारखानों में 90 प्रतिशत तक बालमजदूर है भारत के ग्रामीण स्थित क्षेत्रों में भी बाल मजदूर बड़ी संख्या में है तथा वे कृषि एवं कृषि से संबंधित अन्य लघु उद्योेगों में कार्यरत है। ग्रामीण क्षेत्रों मंें बढ़ रही बेरोजगारी से प्रभावित शहरों की चमक- धमक की जिन्दगी से आकर्षित होकर ग्रामीण क्षेत्रों से बाल मजदूरों का प्रवास शहरी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इस तरह से बालश्रमिकों में से कुछ तो घर छोड़कर भाग जाते है। और अधिकांश असामाजिक तत्वों के हाथ में पड़ जाते है तथा ये बच्चे गैरकानूनी व अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर समाज के लिए अभिशाप बन जाते है।

 

 

समाजशास्त्रीय महत्वः-

बाल मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार हड़ताल, युनियन बाजी का कोई खतरा नहीं होता है तथा कम वेतन पर अधिक समय तक ज्यादा काम लेने के कारण अनेक नियोजन बाल मजदूरी को अपने यहाॅ प्राथमिकता देते है।

 

बालश्रम के कारणः-

01. कमजोर आर्थिक स्थिति एवं प्रतिकुल सा0परिस्थितियां बच्चों को मजदूरी करने के लिए विवस करती है।

02. अपर्याप्त आमदनी, अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण लोग अपने बच्चों को शाला भेजने की अपेक्षा काम पर लगा देते है।

03.  परिवार का आकार बड़ा होने पर एक व्यक्ति की आय से गुजारा नहीं होता, तो लोग बच्चों को काम पर लगा देते है।

04.  पालको के बेरोजगार होने की स्थिति में परिवार के जीवन यापन के लिए बच्चों को छोटे-छोटे कार्यों में लगाना पड़ता है।

05. बच्चों को कम मजदूरी देकर कार्य पर लगाया जा सकता है। अतः पूजीपति शोषण करने के लिए उनके माता पिता को प्रेरित कर उन्हें काम पर लगा देते हैं।

 

वर्ष 2001 (छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 2000 में हुआ उसी समय बिहार झारखण्ड पृथक हुआ इसलिए बिहार राज्य की सीमा छ.ग. को अब नहीं छूती इसलिए 2001 के अनुसार निम्न प्रकार में से। ) 5 से 14 वर्ष के आयु के बाल श्रमिक..

 

झारखण्ड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ,़ उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश 2001 के उत्तरप्रदेश में 19.2 प्रतिशत एवं सबसे कम छत्तीसगढ़ में 3.64 प्रतिशत है। उपयुक्त वृत्त से ज्ञात होता है कि सबसे अधिक बाल श्रमिक 19.2 प्रतिशत उत्तरप्रदेश में एवं सबसे कम 3.64 प्रतिशत छत्तीसगढ़ में है।

 

 

 

उद्देश्यः-

1. बालश्रमिक के कार्यो पर पूर्णतः प्रतिबंध लगना एवं उनके स्थिति व कार्य दिशाओं का अध्ययन।

2. बालश्रमिकों की मूलभूत आवश्यकताएं जैसे शिक्षा, शारीरिक विकास, नौकरी योग्य शिक्षा डिप्लोमा, टेͺनिंग, विज्ञान एवं नई टेक्नाॅलाजी के प्रति जागृत करना।

3. बालश्रमिको के माता-पिता को जागरूक करना कि इन्हें कार्य पर न लगावें। उनके शोषण से उन्हें निजात दिलाएं एवं कठोर कानून का पालन हो।

4. बालश्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभावों एवं व्यवसायियों/मिल मालिकों के द्वारा उन्हें कार्य पर रखने के कारणों का अध्ययन करना।

5. उनसे जुड़े जीवन के धनात्मक एवं ऋृणात्मक पहलुओं की खोज करना जिनके कारण बालकों को काम करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

 

परिकल्पनाः-

1.   कारखानों, घरों में कम उम्र के बच्चों से काम लिया जाता है।

2.   बालश्रम निरोधक कानूनों का उल्लंघन हो रहा है।

3.   बालश्रम रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है।

4.   बालश्रमिक विशेष कर निर्धन परिवारों से संबधित होते है।

5.   बालश्रमिक निरक्षर परिवारों से संबंधित होते है।

6.   बाल सम्प्रेशण गृह में अनाथ बच्चों को सहारा मिलता है। उनकी आदतों में सुधार होता है।

 

अध्ययन पद्धतिः-

जिला जाजगीर के बालश्रमिकों का अध्ययन साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से अवलोकन के द्वारा प्राथमिक आंकड़ों का संग्रहण किया गया है एवं दैव निदर्शन पद्धति के द्वारा सिर्फ 20 बालश्रमिकों का अध्ययन कर आंकड़ों का संग्रहण किया गया है।

 

बालमजदूरी के परिणामः-

1.   स्वास्थ्य की समस्या,

2.   शिक्षा की समस्या,

3.   मनोरंजन की समस्या,

4.   बुरी ,संगत में पड़ना,

5.   समाज,परिवार एवं राष्ट्र के भविष्य के लिए गंभीर संकट।

 

निष्कर्षः-

वर्तमान में आवश्यकता है बालश्रम और बालउत्पीड़न की स्थिति से राष्ट्र को उबारा जाए। ये बालक भले ही आज वोट बैंक नहीं है, पर आने वाले कल का नेतृत्वकर्ता हैं। उन अभिभावकों को जो कि तात्कालिक लालच में आकर बच्चों को बालश्रम में झोंक देते हैं भी इस संबंध में समझदारी का निर्वाह करना पड़ेगा कि बच्चों को शिक्षा रूपी उनके मूलाधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। गैर सरकारी संगठनों और सरकारी मशीनरी को भी मात्र कागजी खानापूर्ति या मीडिया की निगाह में आने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करना चाहिए बल्कि उनका उद्देश्य इनकी वास्तविक स्वतंत्रता सुनिश्चित करना चाहिए।

 

वर्तमान में यह सोचने की जरूरत है कि जिन बच्चों पर देश का भविष्य की नींव टिकी हुई है। उनकी नींव खुद ही कमजोर हो तो  वे राष्ट्र का बोझ कैसे उठायेंगे?

 

अतः बाल अधिकारों के प्रति सजगता एक सुखी और समृद्ध राष्ट्र की प्रथम आवश्यकता है। मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों की पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति का बच्चों की प्राथमिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।

 

संदर्भ:

1.   अग्रवाल डाॅ0 एस.एम. - ‘‘भारत में सर्वाधिक बुराईयां’’।

2.   दुबे डाॅ0 सरला- ‘‘ समाज में व्याप्त व्याधियाॅ’’।

3.   सिंह डाॅ0 दबा- सामाजिक परिवर्तन के विभिन्न आयाम।

4.   देवेन्द्र के पटले औद्योगिक विकास के साथ बाल श्रम की समस्या कुरूक्षेत्र 2000 नवम्बर, प्रकाशन विभाग-ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रमुख मासिक पत्रिका।

5.   शर्मा डाॅ0 मुकेश कुमार 2005-बाल मजदूरों का बदहाल बचपन कुरूक्षेत्र पेज नं0 4ए5ए6ए नई दिल्ली।

6.   शर्मा डाॅ0 गंगा सहाय, श्रम विधियाॅ।

 

 

 

Received on 22.03.2015       Modified on 26.03.2015

Accepted on 31.03.2015      © A&V Publication all right reserved

Int. J. Ad. Social Sciences 3(1): Jan. –Mar., 2015; Page 43-46